logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौत, बोंडगांव देवी रोड की घटना


गोंदिया: जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील अंतर्गत बोंडगांव देवी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई.

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बोंडगांव देवी नीमगांव के नागरिकों ने वन विभाग को एक भालू सड़क के किनारे पड़े होने की जानकारी दी. वन विभाग को फोन से सूचना दी गई. वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

टीम को घटनास्थल के निरीक्षण दौरान नीमगांव से बोंडगांव देवी के बीच अर्जुनी से साकोली मार्ग पर एक मादा भालू मृत अवस्था में मिली। भालू की मौत सुबह 4 से 5 बजे के बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई होने का अनुमान है. 

देखें वीडियो: