logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों गोंदिया जिले की डव्वा ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित, सरपंच योगेश्वरी चौधरी ने बिहार में स्वीकार किया पुरस्कार


गोंदिया: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों देश भर की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं संस्थाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में प्रधानमंत्री ने गोंदिया जिले के डव्वा ग्राम पंचायत को वर्ष 2023-24 के लिए जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (CASPA) से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2025 के अवसर पर बिहार के मधुबनी में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस पुरस्कार समारोह में पहली बार जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार (सीएएसपीए), आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार (एएनपीएसए) और पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार (पीकेएनएसएसपी) श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

गोंदिया जिले की डव्वा ग्राम पंचायत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत की सरपंच योगेश्वरी चौधरी ने प्रधानमंत्री से प्राप्त किया। इस पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक प्रमाण पत्र शामिल है।