logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: मानपुर गांव के पास मिला मृत बाघ, मौत का कारण स्पष्ट नहीं


गोंदिया: शहर से लगे भानपुर गांव के वन क्षेत्र में आज एक बाघ मृत पाया गया. भंडारा- गोंदिया में पिछेल 15 दिनों में तीन बाघों की मौत हुई है. इस बाघ की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो है.

गोंदिया जिले में नवेगांव नागजीरा अभयारण्य इस जंगल में बाघों का घर है। लेकिन आज वन विभाग को सूचना मिली कि भानपुर गांव के पास घने जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया.

अनुमान लगाया गया है कि बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. लेकिन बाघ की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। वहीं, भंडारा-गोंदिया जिले में पिछले 15 दिनों में तीन बाघों की मौत से वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.