logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

फडणवीस ने गोंदिया के किसानों को दिया आश्वासन, प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपये बोनस दिलाने की कही बात


गोंदिया: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गोंदिया-भंडारा जिले के धान किसानों को बड़ी राहत दी है। गोंदिया में विनोद अग्रवाल के समारोह सभा जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने धान किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपये बोनस दिलाने का आश्वासन दिया है। 

उन्होंने कहा, “महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान धान के लिए बोनस की घोषणा की गई थी। हालाँकि, यह किसानों को उपलब्ध नहीं था। सरकार आने के बाद से हमने धान किसानों को बोनस दिया है। इस वर्ष 25 हजार रुपये बोनस की मांग की गई है। मैं किसानों का वकील बनकर मुख्यमंत्री के पास जाऊंगा और मांग पूरी करवाऊंगा।"

फडणवीस ने तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज 5 हजार 422 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब वे 15 अप्रैल 2024 को यहां आए थे, तो उन्होंने धापेवाड़ा उपसा सिंचाई योजना के अगले चरण के भूमिपूजन और जलपूजन के लिए आने का वादा किया था। आज इसे पूरा करने में उन्हें खुशी है।

इस अवसर पर बोदलकसा और चोरखमारा झीलों की पुरानी जल धाराओं के संपूर्ण जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण का भी भूमिपूजन किया गया। इस काम से अकेले तिरोड़ा में 75 हजार एकड़ जमीन पानी के संपर्क में आ जायेगी। देवेंद्र फड़णवीस ने विश्वास जताया कि इससे स्थानीय किसानों का जीवन बदल जायेगा।