logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: किसान साहूकारों के दरवाजे पर खड़े होने को मजबूर, चार हजार किसानों का 50 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया


गोंदिया: गोंदिया जिला विपणन संघ के सरकारी धान खरीदी केंद्र पर रबी धान बेचने वाले 4211 किसानों का पिछले दो माह से 50 करोड़ रुपये बकाया होने से खरीफ सीजन में किसान संकट में हैं अब उनकी बैंकों और साहूकारों के दरवाजे पर खड़े होने की नौबत आ गई है.

किसानों को गारंटीशुदा कीमत से कम दाम न मिले, इसके लिए जिला विपणन संघ और आदिवासी विकास निगम खरीफ और रबी सीजन में सरकारी धान खरीदी केंद्र से धान खरीदते हैं. खरीफ और रबी सीजन में सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान को 2040 रुपये प्रति क्विंटल का गारंटीशुदा मूल्य मिला. इसलिए किसानों ने बड़ी मात्रा में धान बेचा. रबी मौसम का धान बेचकर किसान खरीफ मौसम में रोपाई एवं अन्य कृषि कार्य करते हैं. लेकिन, दो माह पहले सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के बाद भी भुगतान अब तक नहीं मिला है. नतीजतन, किसानों को रोपनी और अन्य कृषि कार्यों के लिए साहूकारों और बैंकों के दरवाजे पर खड़ा होना पड़ता है.  

रबी सीजन में धान बेचने वाले 4211 किसानों का 50 करोड़ 46 लाख 23 हजार रुपए अब तक जिला विपणन संघ से नहीं मिला है. मार्केटिंग फेडरेशन के अधिकारियों का कहना है कि शासन से धनराशि मिलते ही यह कार्य करा दिया जाएगा.