logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ट्रक चालक की संदिग्ध स्थिति में मौत, आमगांव-गोंदिया मार्ग पर ठाणा गांव की घटना


गोंदिया: जिले के आमगांव-गोंदिया मार्ग पर ठाणा गांव के पास एक ट्रक चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। चालक का शव ट्रक से बंधी हुई हालत में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

गोंदिया जिले के ठाणा गांव के पास एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मृतक की पहचान केशव उके (25) निवासी बारबती, जिला सिवनी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, केशव उके ट्रक में गुड़ भरकर नागपुर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह गोंदिया जिले के ठाणा गांव के पास कैसे पहुंचा, यह अब जांच का विषय बन गया है।

घटनास्थल पर चालक का शव ट्रक से बंधी हुई अवस्था में मिला। मृतक के पैर और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं शरीर पर खून के धब्बे भी दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है, इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।