logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: LCB की बड़ी कार्रवाई, 38 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त; फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर दो आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: जिले में LCB टीम ने फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 38 किलो 500 ग्राम गांजा ज़ब्त किया है। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में लाखों रुपये का माल, थार कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गोंदिया जिले के डुग्गीपार इलाके में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम ने एक बड़े ऑपरेशन में 38 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक थार कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक नागपुर में गांजा सप्लाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी भगाकर फरार होने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में पीछा करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।