logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ़्तार


गोंदिया: गोंदिया में जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी में शामिल गिरोह को गिरफ़्तार करने में सफलता हाँथ लगी है.आरोपियों के पास से कई जंगली जानवरो के अंगों को भी बरामद किया गया है.विशेष बाघ सुरक्षा बल और नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को गोंदिया जिले में जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी और बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी के तहत वन अधिकारियों ने 26 फरवरी को पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मंगेजरी और पलंदूर में छापेमारी कर विभिन्न वन्य जीवों के अंगों को जब्त किया.आरोपियों के पास से 22 पेटी देशी शराब व नगदी भी जब्त की गई.

इस मामले में शामलाल विक मड़ावी, दिवस कोल्हारे, माणिक दरसू ताराम , अशोक गोटे, और रवींद्र लक्ष्मण बोडगेवार सभी निवासी शेष पो. पलंदूर, जिला देवरी,गोंदिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी माणिक दरसू ताराम सरेंडर कर चुका नक्सली है।