logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: वन्य प्राणियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग पर अड़े किसान


गोंदिया: जिले में वन्य प्राणियों के बढ़ते हमलों से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खासतौर पर चिचटोला, पांगळी और चुटिया जैसे गांवों में जंगली जानवरों के कारण खेतों में तैयार फसल बर्बाद हो रही है। इस बार तो कई किसानों की पूरी मेहनत पर ही पानी फिर गया।

स्थानीय किसानों का कहना है कि गोंदिया जिले में पालक मंत्री के न होने के कारण वन विभाग को शहरी इलाकों के पास स्थित खेतों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। नतीजा यह है कि किसानों की फसल को बचाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।इस संकट से जूझ रहे किसानों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। 

इस मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य संजय टेंभरे ने किसानों का समर्थन किया और वन विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने प्रभावित खेतों का दौरा भी किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का पंचनामा तैयार किया और आश्वासन दिया है कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। वन्य प्राणियों के लगातार हमलों और प्रशासन की सुस्त कार्यशैली से परेशान किसानों ने अब जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी है। 

देखें वीडियो: