logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव


गोंदिया: सालेकसा तहसील के गोर्रे गांव के पास 2 युवक  पानी की तेज धारा में बह गए। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को हुआ जब 18 वर्षीय प्रशांत पटले और प्रतीक बिसेन गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने पहुंचे थे तभी ये हादसा हुआ।

पुजारीटोला बांध से रबी सीजन के लिए और पीने के पेयजल के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। जिससे इन दिनों गर्मी से राहत के लिए हरमिन नहर के पानी में  नहाने के लिए आ रहे है। ऐसे ही गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के गोर्रे गांव निवासी युवक प्रशांत पटले और प्रतीक बिसेन नहर में नहाने के लिए आये थे, लेकिन उस समय पानी की तेज धारा में दोनों बह गए। लेकिन पानी की तेज धारा होने के कारण उन्हें इसका अंदाजा नहीं लगा वो वे बाहर नहीं आ पाए, नहर में ही डूबने से दोनों की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवक का शव बाहर निकाले। इस घटना से गांव में गम का माहौल है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे जलाशयों और नहरों के निकट सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले इलाकों में नहाने से बचें।