logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बस से गिरकर 29 वर्षीय युवक की मौत, गोंदिया में जिंजर होटल के सामने हुई घटना, पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर


गोंदिया: बालाघाट से गोंदिया आ रही निजी बस से गिरकर एक 29 वर्षीय युवक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। यह घटना गोंदिया के जिंजर होटल के सामने हुई। मृत यात्री का नाम गुलेंद्र धनसलाल पटले है। वह किरनापुर बालाघाट मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इस मामले में बस को जब्त कर आरोपी ड्राइवर तौशिक नजीर मोहम्मद खान को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट से गोंदिया की ओर आ रही निजी बस जिंजर होटल के सामने आई। इस दौरान बस का दरवाजा खुला था और बस की गति भी धीमी थी। लेकिन बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्री गुलेन्द्र का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बस के पिछले पहिये की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और बस के ड्राइवर तौशिक नजीर मोहम्मद खान को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।