logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: घाटटेमणी गांव में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप; 19 अगस्त से लापता था व्यक्ति


गोंदिया: जिले के रावणवाडी थाना क्षेत्र में घाटटेमणी गांव के शिवार में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विनोद केसुलाल देशमुख के रूप में हुई, जो 19 अगस्त की रात से लापता था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

गोंदिया जिले के रावणवाडी थाना क्षेत्र के घाटटेमणी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विनोद केसुलाल देशमुख, निवासी घाटटेमणी, के रूप में हुई है। वह एक वीटभट्टी चालक थे और 19 अगस्त की रात से लापता थे। 20 अगस्त को उनका शव गांव के शिवार में मिलने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रावणवाडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए केटीएस सामान्य अस्पताल, गोंदिया भेजा। इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल, यह हत्या किसने की, इसका पता लगाने के लिए रावणवाडी पुलिस जांच कर रही है।