logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 33 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: स्थानीय अपराध शाखा को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर बाजपेयी वार्ड, गौतम नगर के एक मकान में छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया गया लगभग 33 किलो 688 ग्राम गांजा जप्त किया गया. जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 73 हजार 760 रु. बताई गई है. प्रकरण में दो आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसमें आरोपी बाजपेयी वार्ड गौतम नगर निवासी राकेशसिंह उर्फ बंटी खतवार को गिरफ्तार किया है. 

वहीं श्रीनगर गोंदिया निवासी खुशाल उर्फ पप्पू अगडे फरार है. इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय अपराध शाखा के सहायक उप निरीक्षक अर्जुन कावडे को 19 फरवरी को गुप्त जानकारी मिली थी कि श्रीनगर गोंदिया निवासी खुशाल उर्फ पप्पू अगडे ने बिक्री के लिए अवैध रूप से गांजे का संग्रह बंटी खतवार के घर में रखा है. 

इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके आदेश से शाम 6 बजे शासकीय पंचों के साथ पुलिस कर्मियों ने वहां छापामार कार्रवाई की. उस दौरान खतवार घर में ही मिला और तलाशी के दौरान घर के एक कमरे के सज्जे पर प्लास्टिक पॉलिथीन बैग में पैक कर रखे गांजे के 30 पैकेट बरामद किए गए. 

यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक अर्जुन कावडे, हवालदार राजू मिश्रा, भुवनलाल देशमुख, चेतन पटले, नेवालाल भेलावे, संतोष केदार, अजय रहांगडाले, महिला पुलिस कर्मी कुमुद येरणे व मुरलीधर पांडे ने की है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से गहन पुछताछ की जा रही है, वहीं और भी स्थानों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी तरह आरोपियों की पुन: रिमांड की मांग की जाएगी.