logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia-Bhandara Loksabha Seat: महायुति में एनसीपी को मिली सीट तो मुझे चुनाव लड़ना पड़ेगा: प्रफुल्ल पटेल


गोंदिया: महायुति (Grand Alliance) में भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट (Bhandara Loksabha Seat) को लेकर लगातार खींचतान जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का सीट पर दावा करना जारी है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "महायुति के सभी दल जब बैठेंगे तब तय होगा किसके हिस्से कौन सी सीट आएगी। अगर एनसीपी के कोटे भंडारा-गोंदिया सीट आती है तो मुझे चुनाव लड़ना पड़ेगा।"

गोंदिया में आयोजित प्रेस वार्ता में सीटों के बटवारे पर पूछे सवाल पर पटेल ने कहा, "न मैं भविष्य वक्त हूँ और न ही मैं कितने सीटें मिलेगी इस पर कुछ कहूंगा। बटवारे के समय कई कारण रहते हैं। कई पारंपरिक सीट रहती है। कई सिटींग सीट रहती है। कई दूसरी पार्टियों की तो कई जगह हमारी भी तैयारी नहीं होगी।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के कारण 48 मेसे कई सीटों पर हमने चुनाव नहीं लड़ा। इस कारण सभी सीटों पर हम दावा नहीं कर सकते हैं। पहले केवल दो पार्टियों का गठबंधन रहता था, यह पहली बार है तब तीन पार्टियां साथ में आई है। कई सीटों पर पार्टियों के पास हैं, इसलिए जब तक बैठेंगे नहीं तब तक सीटों पर निर्णय नहीं हो सकता।"

दोनों पार्टियों के नेताओं के दावे जारी 

भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर दोनों पार्टियां लगातार दावं कर रही है। बीते दिनों पूर्व मंत्री परिणय फुके ने कहा था कि, बीते दो लोकसभा से यह सीट भाजपा जीत रही है। इसलिए आगामी चुनाव में भी भाजपा का ही इस सीट पर उतरना चाहिए। कार्यकर्ता चाहते हैं यहाँ से भाजपा ही उम्मीदवार दिया जाए। वहीं एनसीपी गुट भी इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। पटेल का कहना है कि, विदर्भ में भंडारा-गोंदिया सीट पर एनसीपी सबसे ज्यादा मजबूत है इसलिए यह सीट उसे मिलना चाहिए।