logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नाना पटोले को बड़ा झटका, गोरेगाँव और सड़क अर्जुनी बाजार समिति पर भाजपा का कब्ज़ा


गोंदिया: गोंदिया जिले में काफी अहम मानी जाने वाली सड़क अर्जुनी कृषि उपज मंडी समिति में बीजेपी और एनसीपी के पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। एनसीपी और भाजपा के पैनल ने 18 सीटों मेसे 17 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया, वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा। सड़क अर्जुनी कृषि उपज मंडी समिति पूरे गोंदिया जिले का फोकस थी।

गोरेगांव में भी भाजपा-एनसीपी का परचम

सड़क अर्जुनी की तरह गोरेगांव कृषि उपज मंडी समिति में भाजपा-राकांपा ने मिलकर लड़ाई लड़ी। जबकि कांग्रेस के एक धड़े ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा-राकांपा से हाथ मिला लिया। इसमें बीजेपी एनसीपी और कांग्रेस गुट ने 18 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है। एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता है और कांग्रेस पार्टी ने केवल एक सीट जीती है।

नाना पटोले को बड़ा झटका

कांग्रेस सहित प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने गोरेगांव और सड़क अर्जुनी बाजार समिति में जीत को लेकर अपनी पूरी ताकत झोक दी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता  लगातार सहकर चुनाव में लगे हुए थे, लेकिन इसके बावजदू कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार को कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि नाना पटोले के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

गोंदिया बाजार समिति पर कांग्रेस का कब्ज़ा

कल आए गोंदिया बाजार समिति चुनाव परिणाम में एनसीपी और भाजपा को बड़ा झटका लगा था। कांग्रेस और निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल चाबी संगठन के गठबंधन को रिकॉर्ड जीत हासिल की है। गठबंधन ने 18 मे से 14 जगह पर जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा को क्रमशः दो और एक सीट मिली है। वहीं ठाकरे गुट को एक सीट मिली है।