logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: पंचायत चुनावों में भाजपा का बोलबाला, एनसीपी का हुआ सूपड़ा साफ़ 


गोंदिया: आज आये ग्राम पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बोलबाला रहा। जिले के पांच ग्राम पंचायत चुनाव में चार पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है। वहीं एक पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। पार्टी को मिली इस शर्मनाक हार का सामने करना पड़ा है। वहीं इस हार को पूर्व मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल को बहुत बड़ा झटका माना जारहा है। 

ऐसा रहा परिणाम:  

1)डोंगरगाव (गोंदिया)-  कोमेश्र्वरी नरेंद्र टेंभरे  (भाजप)
2)सुकळी (देवरी)- कमलेश कल्लो (भाजप)
3)निंबा - (गोरेगांव)- वर्षा पटले (भाजप)
4)भरनोली(मोर/अर्जु)- सुनीता धर्मराज कवड़ो (कांग्रेस)
5)सिरेगावबांध (मोर/अर्जु)- चिमनकर (भाजप)

एनसीपी की बढ़ी मुश्किलें 

2019 के चुनाव में जिले में एनसीपी को बड़ी जीत हासिल हुई थी। वहीं इसके बाद जितने में चुनाव हुए उसमें एनसीपी का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। हालांकि, आज के परिणाम ने पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें ला दिए हैं। इस हार के बाद पार्टी नेताओं को फिर से होमवर्क करने पर मजबूर कर दिया है।