logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोरेगांव-गोंदिया हाईवे सीमेंट मार्ग पर आने लगी दरारे, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल


गोरेगाव: गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर गोरेगांव से गोंदिया तक 12 किमी. सीमेंट रोड़ का निर्माण वर्ष 2018-19 में शुरू हुआ, लेकिन 4 वर्ष पूरे होने पर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. यहां गोरेगांव शहर के साथ ही अनेक जगहों पर कार्य आज भी अधूरे है. कार्य पूरा हुआ नहीं कि सीमेंट मार्ग पर बड़ी मात्रा में दरारें आना शुरू हो गई है. जिसमें निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में निर्माण कार्य ठेकेदार व राष्ट्रीय हाईवे विभाग के अभियंताओं की भूमिका सवालों के घेरे में आ रही है. यहां संबंधित विभाग की अनदेखी से घटिया दर्जे का निर्माण किया गया है. जिसकी जांच की मांग नागरिकों द्वारा उठाई जा रही हैं.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महामार्ग विभाग नागपुर के तहत गोरेगांव-जानाटोला से लेकर फुलचुर नाका तक ऐसे 12 किलो.  का सीमेंट का निर्माण कार्य वर्ष 2018/19 में शुरू किया गया था. उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य की शुरुआत से ही निर्माण कार्य को लेकर सैकडों सवाल उठते रहे हैं. यहां बार-बार शिकायत करने पर भी राष्ट्रीय महामार्ग विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया है जिसका दुष्परिणाम निर्माण कार्य को आज धीरे-धीरे 4 से 5 वर्ष वर्ष पूरे हो रहे हैं लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा है. 

जिसमें सबसे अधिक गोरेगांव शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं तो समय के पूर्व ही सीमेंट मार्ग पर बड़ी मात्रा में दरारें पड़ना शुरू हो गई है. जिसे ढिमरटोली तुमखेड़ा और गोंदिया के बीच  देखा जा सकता है लेकिन यह दरारे संबंधित विभाग को दिखाई नहीं दे रही है. यहां निर्माण कार्य को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. राष्ट्रीय हाईवे विभाग की अनदेखी के चलते ही शहर में स्ट्रीट लाइट अब तक शुरू नहीं हुए हैं. यहां निर्माण कार्य के पूर्ण रूप से जांच की मांग नागरिकों द्वारा उठाई जा रही है.