logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: नाले में बहने से हुई चरवाहे की मौत, जिले के आमगांव तहसील के बनगांव की घटना


गोंदिया: गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के बनगांव गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मवेशी चराने गए एक चरवाहे की गणेश घाट नाले में बहने से मौत हो गई। मृतक की पहचान यादवराव दलपत नेवारे (५९, गणेशटोली बनगाव) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वे रोज की तरह मवेशियों को चराने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान वे अचानक तेज बहाव वाले गणेश घाट नाले में बह गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई।

घटना की सूचना मिलने पर आपदा निवारण जिला खोज और बचाव दल को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। आमगांव पुलिस थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।