logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 345 ग्रापं के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह


गोंदिया. जिले में अक्टूबर व दिसंबर 2022 तक पंच वार्षिक कार्यकाल पूर्ण करने वाली ग्रापं के चुनाव कराने के लिए चुनाव विभाग काम पर जुट गया है. इसके लिए मतदाता सूची प्रारुप कार्यक्रम घोषित किया गया है. जिससे जिले की 345 ग्रापं में चुनाव की बयार बहने लगी है. इसमें विशेष बात यह है कि दिवाली के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है. इस चुनाव को लेकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया है. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. 

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर से दिसंबर 2022 के बीच कार्यकाल पूर्ण करने वाली राज्य की 7649 ग्रापं पर प्रशासक की नियुक्ति करने के  निर्देश राज्य चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को दिए थे. जिससे ग्रापं के चुनाव आगे बढ़ेंगे ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी. लेकिन 4 अक्टूबर को कार्यकाल पूर्ण करने वाली सभी ग्रापं के चुनाव के लिए चुनाव विभाग ने मतदाता सूची प्रारूप कार्यक्रम घोषित किया है. जिससे दिवाली उपरांत कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है. इसी में गोंदिया जिले की 345 ग्रापं में चुनाव होंगे.

चुनाव लड़ने से 1702 वंचित रहेंगे

सन 2017 में हुए ग्रापं चुनाव में किस्मत आजमाने वाले 1702 उम्मीदवारों ने चुनाव नियमानुसार खर्च का हिसाब प्रस्तुत नहीं किया है. जिससे महाराष्ट्र ग्रापं अधिनियम अंतर्गत 1702 उम्मीदवारों को आगामी 5 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने  अपात्र ठहराया गया है. जिससे आगामी चुनाव में 1702 लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे. चुनाव आयोग के नियमानुसार चुनाव लडऩे वालों को चुनाव का खर्च प्रस्तुत करना जरूरी है. जबकि सन 2017 में हुए चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले 1702 उम्मीदवारों ने तहसील चुनाव अधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी के पास खर्च प्रस्तुत नहीं किया है. जिससे इन उम्मीदवारों पर आगामी 5 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

नवंबर में 345 ग्रापं में रहेगा चुनावी माहौल

जिले में सन 2017 में हुए चुनाव का पंच वार्षिक कार्यकाल अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर इन तीन महीनों में समाप्त हो जाएगा.  जिले में कुल 557 ग्रापं है. जिसमें से 344 ग्रापं का कार्यकाल नवंबर महीने में समाप्त हो रहा है. जबकि दिसंबर महीने में एक ग्रापं का कर्यकाल समाप्त होगा. जिससे कुल 345 ग्रापं में चुनाव कराए जाएंगे. यह चुनाव नवंबर तक कराए जाएंगे. जिससे जिले में नवंबर महीने में चुनावी माहौल व्याप्त  रहेगा.