logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चलती बस में लगी आग, यात्रियों का सामान जला, सभी यात्री सुरक्षित


गोंदिया: जिले के सड़क अर्जुनी तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर रायपुर से हैदराबाद जा रही एक निजी यात्री बस में  अचानक आग लग गई।

बस चालक को जैसे ही आग लगने का पता चला, उसने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा। लेकिन इसके कुछ ही मिनटों में बस में आग तेजी से फैल गई।

यात्री बस से अपना सामान भी नहीं निकाल पाए और इस आग में बस के साथ-साथ कई यात्रियों का सामान भी जल गया।हालांकि, बाद में यात्रियों को दूसरी बस से हैदराबाद भेजा गया। बस में आग लगने के कारण बसों के टायर फटने से दो बार बड़ा विस्फोट भी हुआ, जिससे स्थानीय नागरिक काफी डर गए थे। बाद में पुलिस की मदद से राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया।