logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख वसूले, पांच आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: चार युवाओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके परिजनों से पांच लाख की फिरौती लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नागपुर से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों के नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सभी छोटा गोंदिया के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर  तहसील  के भानेगांव के निवासी गौरव बेदरे  का छोटा भाई और उनके चार दोस्त गोंदिया शहर के सेल्सटैक्स कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। वहीं  कुछ आरोपी उसके कमरे में आए और उसके साथ मारपीट कर उनके पिता को फ़ोन किया और जान से मरने की धमकी देते हुए ५ लाख रुपए की  फिरौती मांगी थी।  

आरोपियों ने जान से मारने का डर दिखाकर ५ लाख रुपये भी लेकर गए थे। इस बारे में जानकारी मिलने पर गौरव बेंद्रे ने इस मामले में गोंदिया ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।  जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की।  इस मामले में  LCB टीम ने नागपुर से ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।