logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: कड़ाके की ठंड में पिछले 8 दिनों से किसान पानी की टंकी पर ही


गोरेगांव: तहसील के ग्राम कलपाथरी में खेत के रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसान पुरनलाल पारधी द्वारा आमरण अनशन को अब 8 दिन हो चुके है. यहां 25 नवंबर से किसान पारधी पानी की टंकी पर डेरा ताने हुए हैं लेकिन प्रशासन अब तक आंदोलनकर्ता को समझाने में असफल रहा है. किसान पुरनलाल पारधी अपनी मांगों को लेकर आज भी भूखे प्यासे पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की गुहार लगा रहा है.

जिसमें इस कड़ाके की ठंड का सामना आंदोलनकर्ता किसान को करना पड़ रहा है. ऐसे में इस किसान की सेहत चिंता का विषय बनती जा रही है.  किसान पारधी 100 फीट की ऊंचाई पर है, ऐसे में उसके सेहत की जांच नहीं हो रही है. प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम आती है लेकिन टंकी की ऊंचाई देख बिना जांच किए की लौट जाती है. 

उल्लेखनीय है कि गोरेगांव तहसील के ग्राम कलपाथरी में खेत के आवागमन के रास्ते पर अतिक्रमण का मामला और भी भड़क रहा है. यहां किसान पुरनलाल पारधी पिछले 8 दिनों से गांव में स्थित पानी की टंकी पर आमरण अनशन पर बैठा है. लेकिन प्रशासन उसे नीचे उतारने में पूरी तरह असफल रहा है. नायब तहसीलदार, मंडल अधिकारी, गटविकास अधिकारी द्वारा भेंट दी गई है लेकिन किसान पारधी अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है. 

तहसीलदार सचिन गोसाई ने बताया कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है, ऐसे में इस मामले पर कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता. लेकिन किसान पारधी मानने को तैयार नहीं है. आंदोलन का आठवां दिन हैं और पारधी भूखे प्यासे जमीन से 100 फिट ऊपर हैं, साथ ही कड़ाके की ठंड जो किसान के सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. जिसमें उसके स्वास्थ्य की जांच ना होना चिंता का विषय है. 

इस बीच किसान पुरनलाल पारधी ने मोबाइल फोन के जरिए बताया कि यहां जांच के लिए डाक्टर्स प्रतिदिन आते हैं लेकिन बिना जांच किए निचे से ही लौट जाते है.  पुलिस विभाग द्वारा सिपाही के तैनाती की गई है. लेकिन आंदोलनकर्ता  के स्वास्थ्य जांच नहीं होना बेहद चिंता का विषय है. जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है.