logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी, 2 केंद्रों के लाइसेंस रद्द, 25 निलंबित


गोंदिया: जिले में खरीफ सीजन के दौरान उर्वरक बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर जिला कृषि अधीक्षक कार्यालय की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 कृषि केंद्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जबकि 25 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा 7 कृषि केंद्र संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। यह कार्रवाई अगस्त महीने में अब तक की गई जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई है।

जिला कृषि अधीक्षक निलेश कानवडे ने बताया कि खरीफ के दौरान किसान बड़े पैमाने पर खाद की खरीद करते हैं, जिसका फायदा उठाकर कुछ केंद्र संचालक अधिक दाम वसूलते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि कोई कृषि केंद्र अधिक कीमत पर खाद बेचता है, तो तत्काल कृषि अधीक्षक कार्यालय में बिल या अन्य सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराएं, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।