logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: दो हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार


गोंदिया: गोरेगांव पंचायत समिति के एक कनिष्ठ अभियंता (ठेका) को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रिश्वतखोरी रोधी विभाग द्वारा मंगलवार (14 मार्च) को हिरदामाली स्थित मिथुन पान केंद्र में की गई। आरोपी का नाम जगदीश सदाशिव रहांगडाले है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता के नाम पर महात्मा गांधी रोजगार हमी योजना के तहत गौशाला बांधने के लिए 77 हजार रूपये आये थे। तदनुसार, शिकायतकर्ता ने फरवरी 2023 में गौशाला का निर्माण पूरा किया। इसी दौरान अवर अभियंता राहंगडाले ने निर्माण व निर्माण बिल की जांच करने व बिल को सही बताकर स्वीकृति के लिए भिजवाने के लिए पूर्व में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लिए और तीन हजार रुपये की मांग की।

लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने रिश्वत रोकथाम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को विभाग की एक टीम ने सत्यापन किया। इस बार आरोपित जगदीश राहंगडाले ने समझौता कर फरियादी से दो हजार रुपये और चिकन खाने की मांग की। इसी बीच टीम ने मंगलवार को हिरदामाली स्थित मिथुन पान केंद्र में शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अवर अभियंता राहंगडाले को गिरफ्तार कर लिया।