logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गौशाला संचालकों के खिलाफ हेराफेरी का मामला दर्ज, सरकार को लगाया 3.80 करोड़ का चूना


गोंदिया: गोंदिया, नागपूर, गडचिरोली और भंडारा जिलों में पुलिस द्वारा 2018 से लेकर अब तक अवैध रूप से पकड़ी गई जानवरों को पांच गोशालाओं में भेजा गया था। लेकिन इन गोशालाओं के संचालकों ने कोर्ट का आदेश लिए बिना ही इन जानवरों की बिक्री कर दी, जिससे सरकार को 3.80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

लाखनी पुलिस ने इस मामले में पांच गोशालाओं के 33 संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने 2018 से अब तक अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे जानवरों के खिलाफ कई बार कार्रवाई की थी, और इन्हें सुरक्षा के लिए गोशालाओं में भेजा था।

इन गोशालाओं में अन्नपूर्णा गोरक्षण संस्था, भवानी गोशाला, निर्मल गोशाला, सुखरूप गोशाला और मातोश्री गोशाला शामिल थीं।लेकिन इन गोशालाओं के संचालकों ने बिना न्यायालय के आदेश के बनावटी हमी पत्रों के जरिए इन जानवरों की बिक्री कर दी, जिससे सरकारी संपत्ति की हेराफेरी की गई। इस धोखाधड़ी के चलते सरकार को 3.80 करोड़ 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लाखनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।