logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शराब पीकर स्कूल पहुंचे मास्टरजी, लोगो ने अस्पताल में कराया भर्ती; वीडियो हुआ वायरल


गोंदिया: शिक्षक का काम छात्रों को पढ़ना और उनका भविष्य बनाने के होता है, लेकिन जब मास्टरजी का ही भविष्य मदिरा में डूबी हुई हो वह अपने छात्रों का क्या भविष्य बनाएगा। ऐसा ही एक मामला गोंदिया से सामने आया है, जहां एक जिलापरिषद स्कूल के एक शिक्षक शराब पीकर क्लास में सोता पाया गया।  शराबी शिक्षक का नाम जी.आर.  मारास्कोल्हे है। वह गोरेगांव पंचायत समिति अंतर्गत निंबा के जिला परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत है। शिक्षक के इस कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शिक्षक मारास्कोल्हे सुबह 10.30 बजे के करीब शराब पीकर स्कूल पहुंचे और सीधे एक क्लासरूम में जाकर सो गए। शिक्षक को इस अवस्था में देखकर छात्र घबरा गए और उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों को भी यह बात बताई गई। जानकारी मिलते ही शिक्षक और ग्रामीण क्लास रूम में पहुंचे तो मरस्कोल्हे जमीन पर सोते देखे। वहां मौजूद शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत  गोरेगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

नशे में धुत शिक्षक के बारे में जानकारी मांगी

शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने पुरे मामले की जानकारी मांगी है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भी जमा कर दी है। जिला परिषद् के शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गजभिये ने बताया कि इसे मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल पाटिल को भेज दिया गया है, जो इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।

हो चुके हैं निलंबित 

मास्टर  मारास्कोल्हे का शराब पीकर स्कूल पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है, तीन साल पहले भी वह शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। जिसको कारण उन्हें तीन साल पहले निलंबित भी कर दिया गया था। कार्रवाई को लेकर मामला शिक्षा आयुक्त के यहां विचाराधीन है। साथ ही गोरेगांव पंचायत समिति समूह शिक्षा अधिकारी शीरसाठ ने बताया कि शिक्षक मरसकोल्हे के खिलाफ कार्रवाई के लिए जून व सितंबर 2022 में वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था।