logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जल-जीवन मिशन के तहत हुए काम का उद्घटान करने पहुंचे सांसद मेंढे, लोगों ने दिखाए काले झंडे


गोंदिया: जिले के एकमात्र लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले नवेगाव बांध राष्ट्रीय उद्यान के रखरखाव के लिए जिम्मेदार संस्था नवेगांव बंध फाउंडेशन की ओर से गोंदिया-भंडारा के सांसद सुनील मेंढे को शनिवार को काला झंडा दिखाया गया। नवेगाव बांध राष्ट्रीय उद्यान में उनकी निर्माण कंपनी द्वारा किए गए उद्यान कार्य का उद्घाटन न करने के विरोध में नवेगांव बांध फाउंडेशन की ओर से आजाद चौक नवेगांव बंध पर काले झंडे दिखाए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नवेगांव बांध फाउंडेशन के अध्यक्ष रामदास बोरकर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2003-04 में नवेगांव बांध पर्यटन परिसर में उद्यान व कांफ्रेंस हाल के लिए करोड़ों की धनराशि प्राप्त हुई थी, उक्त कार्य अशफाक के सहयोग से किया जाना था। यह कार्य 2008-09 में कालीवती ने उक्त कार्य करते समय उस कार्य में कई विसंगतियां पाई थी। सिर्फ यही मांग थी कि नवेगांव बांध संघर्ष समिति की ओर से किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इसी मांग के आधार पर नवेगांव बांध राष्ट्रीय उद्यान रक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने लोकायुक्त से गुहार लगाई. इसमें लोकायुक्त ने गोंदिया जिले के तत्कालीन दो कलेक्टरों और प्रदेश के प्रधान सचिव को दोषी ठहराया था।

उस समय हमने मांग की कि उक्त कार्य का उद्घाटन किया जाए या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हमने सांसद सुनील मेंढे से भंडारा के सरकारी विश्राम गृह में मुलाकात की और उनसे बगीचे की मरम्मत और उद्घाटन करने का अनुरोध किया, लेकिन साल दर साल, नवेगांव बांध पर उद्यान और कांफ्रेंस हॉल का उद्घाटन नहीं होने के विरोध में आज सांसद काले झंडे दिखाए गए।