logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: भूमिगत सीवरेज योजना के काम में लापरवाही, कंक्रीटिंग काम में हो रही अनदेखी


गोंदिया: शहर में सीवरेज योजना का काम चल रहा है और यह सीवरेज योजना हमेशा विवादों के घेरे में रही है। इस योजना का काम पिछले चार वर्षों से चल रहा है। इसके कारण शहरवासियों के साथ-साथ यहां विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को इस सीवरेज योजना के काम से परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस सीवरेज योजना का अधूरा काम कभी भी नागरिकों की जान पर बन सकता है। संबंधित विभाग और ठेकेदार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। शहर में पिछले कुछ वर्षों से भूमिगत सीवरेज योजना का काम चल रहा है। इस काम के कारण नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। योजना के अधूरे काम के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। योजना के नाले में फंसने से दो लोगों की जान जा चुकी है।

शहर के दक्षिणी हिस्से में शुरू हुआ भूमिगत सीवरेज योजना का काम अब शहर के उत्तरी हिस्से में चल रहा है। उम्मीद है कि जिस गति से पाइप बिछाने के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं, उसी गति से पाइप बिछाने के बाद कंक्रीट डाली जाएगी। शहर के रेलटोली क्षेत्र में रामदेवरा मंदिर के पीछे की दोनों सड़कें एक सप्ताह पहले खोदी गई थीं और पाइप डाले गए थे।

भूमिगत सीवर कार्य के बाद कंक्रीट डालकर सड़क को फिर से बनाना जरूरी था। लेकिन, ठेकेदार और मजदूरों के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। सड़क पर कीचड़ है, बारिश हो रही है, जिससे इस सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है। वाहन नाले में फंस रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस ओर ध्यान देते हुए अविलंब खुदाई कर कंक्रीट डाली जाए।