logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

चोर समझकर ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल


गोंदिया: सड़क अर्जुनी तहसील के खडकी-बाम्हणी गाँव में दो युवको को चोर समझकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही डुग्गीपार पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवको को छोड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, खडकी-बाम्हणी गाँव में पिछले दस दिन से बकरी चोरी की घटना हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। इसी कारण गांव वाले किसी भी अनजान व्यक्ति को देखने के बाद उनसे पूछताछ कर रहे हैं। 

इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीणों ने दो अनजान युवकों को गांव में घूमते हुए देखा। इसके बाद दोनों से पूछताछ की। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों को दोनों युवक ही बकरी चोर होने का शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को लाठी से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद डुग्गीपार पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।