logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: धान फसल पूरी तरह तैयार, धान कटाई कार्य में जुटे किसान


गोंदिया: धान उत्पादक जिले में इस वर्ष खरीफ सत्र किसानों के लिए काफी मुसीबतों भरा रहा. जुलाई और अगस्त माह में लगातार पंद्रह दिन तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी थीं. इस नुकसान से उबरते हुए किसानों ने दोबारा बुआई की. कई तरह की जद्दोजहद और नुकसान झेलते हुए किसानों ने अपनी फसलों को संजीवनी देने का प्रयास किया. किसानों द्वारा किए गए इस अथक प्रयास को अब सफलता मिलते नजर आ रही है. धान फसल अब पूरी तरह तैयार होने के कारण किसान धान कटाई के कार्य में जुट गए हैं. 

दीपोत्सव के पूर्व जिले के अधिकांश स्थानों पर धान कटाई का काम शुरू हो गया है. इस कार्य के चलते मजदूरों को भी ज्यादा मजदूरी मिलने लगी है. जिससे किसानों व खेतिहर मजदूरों में खुशी है. उल्लेखनीय है कि, समूचे जिले में धान उत्पादक के रूप में जिला पहचाना जाता है. वन कानून की जटिल शर्तों के कारण यहां किसी तरह की सिंचाई परियोजना शुरू नहीं हो पायी है. परिणाम खरीफ अथवा रबी सत्र के दौरान किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है.

इसी बारिश के भरोसे किसान अपने खेतों में हल चलाने के साथ साथ बुआई और रोपाई का कार्य करते हैं. लेकिन इस वर्ष किसानों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. लगातार 15 दिनों तक जिले में अतिवृष्टि हुई जिससे किसानों ने इस परेशानी का सामना किया. वर्तमान में धान की फसल पूरी तरह तैयार हो गई है. किसानों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से धान कटाई का कार्य भी शुरू कर दिया है. जिले के अधिकांश स्थानों के खेतों में वर्तमान में बड़े ही जोश के साथ धान कटाई का काम शुरू हो गया है. अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करते हुए किसानों की मेहनत अब रंग लाने लगी है.