logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: माल गाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनी हो रही लेट, गोंदिया स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा


गोंदिया: माल गाड़ियों को निकालने के लिए पिछले कई महीनो से यात्री ट्रेनों को रोका जा रहा है। रेलवे विभाग पहले माल गाडी को छोड़ रही है, इसके बाद यात्री ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। जिसके कारण ट्रेने लगातार लेट हो रही है। जिसके कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों के लगातार हो रही लेट को लेकर मंगलवार रात को गोंदिया स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। जैसे ही मालगाड़ी गोंदिया रेलवे स्टेशन में दाखिल हुई, यात्रियों ने ट्रैक पर उतारकर रेल को रोकने का प्रयास किया। यात्रियों के इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए स्टेशन पर तनाव की स्थिति बन गई। हंगामा होते देख आरपीएफ तुरंत ट्रैक पर पहुंची और आंदोलनकारियों को ट्रैक से उठाया।

शाम के समय गोंदिया भंडारा से नागपुर के बीच अहमदाबाद एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस का उपयोग कई कर्मचारी, अधिकारी और आम नागरिक करते हैं, लेकिन पिछले छह महीने से इस रेल लाइन पर पहले मालगाड़ी और फिर पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं. तो अब नागपुर के लिए जो तीन घंटे की दूरी है, यात्रियों को पांच घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।