logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पटोले ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पर साधा निशाना, कहा- वह भाजपा के सहयोगी 


गोंदिया: धान बोनस मामले पर विपक्षी नेता राज्य सरकार पर हमलावर है। वह लगातार किसानों के आँख में धूल झोखने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल आमने सामने आ गये हैं। पटेल ने जहां बोनस को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं इसको लेकर पटोले ने एनसीपी नेता को भाजपा का दोस्त बताते हुए उन पर हमला बोला है।

दरअसल, एनसीपी नेता पटेल के बोनस के मुद्दे पर सड़क पर उतारकर आंदोलन करने का ऐलान किया है। पटेल ने कहा, " गोंदिया भंडारा में छोटे किसान हैं। हम लगातार सरकार से 1000 क्विंटल बोनस देने की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने 15 हजार एकड़ बोनस देने का ऐलान कर किसानों को आँख में धूल झोखने का काम किया है।" उन्होंने आगे कहा कि, "बोनस को लेकर हम सरकार को निवेदन देंगे। अगर उसके बावजूद सरकार नहीं मानी तो हम उसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।" 

वहीं पटेल के इस ऐलान को लेकर जब कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने 15 हजार एकड़ यानी 350-350 रूपये प्रति क्विंटल देने का ऐलान कर किसानों के परिवारों में कलह पैदा करने और झगड़ा लगाने का काम किया है। वहीं प्रफुल्ल पटेल की दोस्ती बीजेपी से है, पता नहीं वो किस तरह किसानों के हित के लिए सड़कों पर उतरेंगे।" पटोले ने आगे कहा, "लेकिन हम किसानों के हित के लिए सड़कों पर उतरेंगे और बोनस देने  की मांग करेंगे।"