logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: एसटी बस फिर हुई दुर्घटना का शिकार, 24 घंटे में जिले में दूसरी घटना


गोंदिया: जिले की देवरी तहसील से चिंचगढ़ जा रही मानव विकास की एक नीले रंग की बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। हमेशा की तरह आज जब बस स्कूली छात्रों को लाने के लिए देवरी से चिंचगढ़ जा रही थी। तभी अब्दुल टोला गांव के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे सड़क के किनारे झाड़ियों में जा घुसी।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक और उसके सहायक को बस से बाहर निकाला। चालक व खलासी को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें देवरी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

कल शुक्रवार को गोंदिया कोहमारा रोड पर एसटी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 27 लोग घायल हो गये। आज सुबह फिर से एसटी बस हादसा हो गया। अब सवाल खड़ा हो गया है कि एसटी बस में सफर करें या नहीं?