logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में पंगोली नदी पर बना पुल खस्ताहाल, कभी भी गिर सकता है


गोंदिया: गोंदिया जिले के नागरिकों के लिए पंगोली नदी पर बना पुल खतरे की घंटी है। गोंदिया के चुलोद मार्ग पर पंगोली नदी पर बना पुल खस्ताहाल में है, और अपने आखिरी घंटे गिन रहा है। इस पुल पर बड़ा गड्ढा हो गया है और भारी वाहनों का पुल पर आवागमन जारी है. स्थानीय नागरिकों को इस पुल के कभी भी गिरने का डर बना हुआ है।

इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है और यहां कोई चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह 'दुर्घटना को आमंत्रण' देने वाली तस्वीर है। पुल की नींव टूट गई है और सड़क की सतह जगह-जगह धंस गई है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात इस पुल से यात्रा कर रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि पुणे के इंद्रायणी पुल की तरह गोंदिया में भी न हो जाए!