logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नहीं समाप्त हुआ मतभेद, कार्यकर्ताओं ने फिर शुरू किया कांग्रेस बचाव आंदोलन


गोंदिया: बाजार समिति चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले अधिकारीयों पर कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस ने दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया है। कांग्रेस बचाओ बैनर के तहत यह आंदोलन शुरू किया है। बड़ी के कार्यकर्ता जमा हुए और बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मोर्चा खोल दिया है। 

ज्ञात हो कि, गोंदिया के जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ और उपाध्यक्ष गप्पू गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 1 जून से आंदोलन शुरू किया गया था। उसके बाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नाना गावंडे द्वारा कार्रवाई का वादा करने के बाद 4 जून को विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया गया था। लेकिन निर्धारित अवधि में कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस रक्षा समिति की ओर से एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

अभिजीत वंजारी ने की मुलाकात 

नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर शुरू हुए दोबारा आंदोलन की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के करीबी विधायक अभिजीत वंजारी आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। वंजारी ने नेताओं से आंदोलन समाप्त करने को कहा, लेकिन आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा दिया कि, जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक नहीं उठेंगे।