logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले ने कर्मचारी नहीं माने, मंगलवार को भी हड़ताल जारी


गोंदिया: राज्य सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच हुई बातचीत के बाद पिछले सात दिन से शुरू हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, ऐलान के बाद भी राज्य के कई जिलों में हड़ताल शुरू ही है। गोंदिया जिले में सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया और मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने कहा कि, "जो निर्णय लिया गया है, वह हमें मान्य नहीं। जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं की जाती तब तक हम आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। 

कोई संशोधित अनुबंध स्वीकार नहीं 

कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए कहा, "इस संबंध में सूचित करते हुए हमें पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए चर्चा के अनुसार कोई संशोधन स्वीकार नहीं है, गोंदिया जिला इसके खिलाफ है. हमें पुरानी पेंशन योजना को यथावत बहाल करने की जरूरत है। हमने स्टैंड लिया कि हम तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे जब तक हमें हमारी पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती, जैसा कि अन्य राज्यों ने किया है।"