logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: जिले में 285 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज, घरों में घुसा पानी; बने बाढ़ जैसे हालत


गोंदिया: गोंदिया जिले में मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ की स्थिति है।  गोंदिया में 24 घंटे के भीतर 285 एमएम से भी अधिक बारिश हुई है। रात भर में हुई इस मूसलाधार बारिश से गोंदिया शहर के कई इलाके और ग्रामीण भाग में भी बहुत से गांव जलमग्न हो गए है। इस बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

गोंदिया जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भविष्यवाणी के अनुसार, सोमवार आधी रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिले में रातभर में ही 285 एमएम बारिश हुई है। अतिवृष्टि के कारण सूर्याटोला में स्थित बांध ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते कई घरों में पानी घुस गया है। बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों की नदियों और नालों में उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

जिले के अधिकांश हिस्सों में भी इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। विशेष बात यह है कि, पिछले पंद्रह दिनों से तेज बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन बीती रात से शुरू हुई इस भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर होने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।गोंदिया में हालात ये है की कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए है, लोगों के घरों में भी पूरा पानी भर गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।