logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: फसलों पर मंडरा रहा कीटों का खतरा, लगातार बारिश से फसल की उत्पादकता हुई कमजोर


गोंदिया. गत कुछ दिनों से निरंतर बारिश हो रही है. वहीं बदरीले मौसम से कभी तेज गर्मी तो कभी उमस से फसल खतरे में आ गई है. धान के खेत में बड़े पैमाने पर पानी जमा है. गत चार पांच दिनों से बारिश ने हल्का विराम लिया है. खेत परिसर का पानी कम होता दिखाई दे रहा है. लेकिन अब नियमित बदरीले मौसम के कारण धान व अन्य सब्जी भाजी की फसलों पर बीमारियों का खतरा बना हुआ है. खेत परिसर में खरीफ मौसम में सर्वत्र धान फसल और धुरे पर तुअर की फसल लहलहा रही है.

नियमित होने वाली बारिश से बदरीला मौसम निर्माण हुआ है. धान फसल बढ़ने के लिए धूप व बारिश की जरूरत रहती है. सूरज के किरण खेत की नमी सोख लेता है. जिससे धान फसल को बढ़ने में मदद मिलती है. लेकिन सूर्यप्रकाश के अभाव के कारण खेत जमीन का ज्यादा नमी के कारण धान फसल बढ़ना रुक गया है. सूर्यप्रकाश न मिलने के कारण धान फसल पर बीमारी फैलने का डर निर्माण होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. 

मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी असर


नियमित हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम में प्राकृतिक बदलाव के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर होने से बीमारियां बढ़ गई है. नियमित हो रही बारिश व बदरीले मौसम में मनुष्य स्वास्थ्य प्रभावित होने से रोगप्रतिकार शक्ति कम होने से सिरदर्द, सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: