logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 122 की स्पीड में दौड़ा रेल इंजन, काचेवानी-तुमसर रोड तक इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल


गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा आमान परिवर्तन के साथ-साथ अधोसंरचना विकास कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. इस कार्य के तहत मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण के बाद अधिक रेल गाड़ियों का परिचालन संभव होगा और यात्री रेल सेवा में वृद्धि के साथ रेल यात्रियों को सुगम व सुरक्षित रेल सेवा प्रदान की जा सकेगी.  रेलवे संरक्षा आयुक्त कोलकाता सर्कल ए.एम. चौधरी ने काचेवानी -तुमसर रोड तक इलेक्ट्रिक लोको द्वारा 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया।

ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी, जिससे यात्रा करने वालों के समय में काफी बचत होगी. इसी के तहत दपूमरे के नागपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग से नागपुर खंड में 3425 करोड़ रु. की लागत से तीसरी लाइन निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है. इसके तहत दुर्ग से पनियाजोब व बोरतलाव से दरेकसा तक 122.8 किमी. व गोंदिया जिले के काचेवानी से भंडारा जिले के तुमसर रोड़ तक करीब 27 किमी. का काम भी पूरा हो चुका है।

आयुक्त से अनुमति के बाद शुरू होगा परिचालन


14 सितंबर को रेलवे संरक्षा आयुक्त कोलकाता सर्कल ए.एम. चौधरी ने काचेवानी -तुमसर रोड तक इलेक्ट्रिक लोको द्वारा 122 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया. उन्होंने विद्युतीकरण के माध्यम से ट्रेनों के परिचालन संबंधित पहलुओं का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली तथा उचित दिशानिर्देश दिए। 

इस दौरान नागपुर मंडल के डीआरएम मनिंदर उप्पल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही इस रेल लाइन पर गाड़ियों का विद्युतीकरण के माध्यम से परिचालन किया जाएगा. यह जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दी है।