logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: एसटी महामंडल में तीन महिला बनी ड्राइवर, जल्द दिखेंगी सडको पर बस चलाते


गोंदिया: हमने महिलाओं को विमान, ट्रेन, कार चलाते हुए अक्सर देखा तथा सुना है, लेकिन अब राज्य परिवहन निगम की यात्री बसें (एसटी) की स्टेयरिंग भी महिलाओं के हाथों में सौंपी जा रही है. इसके लिए निगम की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 300 दिनों की ट्रेनिंग नागपुर में प्राप्त करने के बाद 9 जनवरी से भंडारा विभाग में आठ महिलाएं 80 दिनों का अभ्यास कर रही है और अप्रैल में स्वयं बस की स्टेयरिंग संभालेंगी. उनमें 3 महिलाएं गोंदिया जिले की हैं. जबकि 5 महिलाएं भंडारा जिले है.    

2019 में महिला चालक पद के लिए विज्ञापन जारी हुआ था. इसमें 21 विभागों में 600 महिलाओं ने आवेदन किए थे. इसमें सर्वसाधारण 194 और आदिवासी विभाग की 21 महिलाओं का चयन किया गया था. कोरोना के कारण प्रशिक्षण रुका हुआ था, पर अब वह शुरू हो गया है और इसके बाद एसटी की स्टेयनिंग संभालेंगी.

 इस संबंध में बताया गया है कि मानव विकास योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए बसें चलाई जाती है. अब विभाग ने महिला ड्राइवर नियुक्त करने का निर्णय लिया है. राष्ट्रीय महामार्ग तथा अन्य राजमार्गों पर उन्हें बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.