logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: अर्जुनी-मोरगांव में बाघ का आतंक, हमले में महिला की मौत


गोंदिया: अर्जुनी/मोरगांव तहसील के गोथनगांव वन परिक्षेत्र के वाडेगांव/बांध्या में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना आज गुरुवार दोपहर की है। मृत महिला का नाम आशा संजय तलम (35) है।

आशा तलम छह-सात अन्य महिलाओं के साथ जलाऊ लकड़ी लाने के लिए वाडेगांव/बांध्या से वल्वी मार्ग पर जंगल में गई थी। जब वे जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रही थी, तो एक झाड़ी में बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 

घटना की खबर गांव में हवा की तरह फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए। नवेगाव बांध के सहायक वन संरक्षक दादा राउत ने लोकसत्ता से बातचीत में बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया चल रही है।