logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, दो हज़ार से अधिक वाहन धारकों के लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित


गोंदिया: जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है। इस पर लगाम लगाने के लिए जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जनवरी से फरवरी के बीच विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 2,217 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए गए।

इन वाहन चालकों पर हेलमेट न पहनने, मोबाइल पर बात करने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, ट्रिपल सीट वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, नशे में ड्राइविंग करने, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की गई है।

इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।