logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: बिरसी गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत


गोंदिया: जिले में अचानक बदले मौसम ने जान-माल को भारी नुकसान पहुँचाया है। तिरोडा तहसील के बिर्सी गांव में शनिवार को बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिर्सी गांव निवासी मंगला बोरकर शाम के समय मवेशियों को लेकर खुले मैदान में गई थी। इस दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मंगला बोरकर बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही गिर पड़ी।

ग्रामीणों ने मंगला को बेसुध पड़ा देखा और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उल्लेखनीय है कि शनिवार से पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।

गोंदिया जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई स्थानों पर जान-माल को नुकसान पहुँचा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और खुले मैदान में जाने से बचें।