logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

दिगंबर संत आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन करने जा रही कार का भयानक एक्सीडेंट, हादसे में तीन लोगों की मौत


गोंदिया: जैन धर्म के दिगंबर संत आचार्य विद्यासागर महाराज का वृद्धावस्था के कारण दोपहर 2:35 बजे निधन हो गया। उनकी मृत्यु छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में हुई। उनके अंतिम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार गोंदिया के सालेकसा के पास पनगांव में भयानक हादसे का शिकार हो गई.

इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है. तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए और उनका सालेकसा के एक ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भक्त संत आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के लिए निकले थे. इस बीच गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पनगांव में कार अनियंत्रित होकर पुजारीटोला बांध नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण ये तीनों श्रद्धालु पानी में डूब गये.

देखें वीडियो: