logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, वाहन सहित 3 गिरफ्तार


गोंदिया. जिले के तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिंडकेपार मंगेझार से सुकडी मार्ग पर सागौन पेड़ों की कटाई कर अवैध रुप से यातायात करने वाले टाटा एस वाहन क्र. एमएच 36-1472 को वन विभाग के कर्मियों ने जब्त किया है. यह घटना 23 सितंबर को तडके 2.30 बजे की है. इसमें वन विभाग की तगड़ी घेराबंदी के बावजूद आरोपी वाहन से कुदकर भागने में सफल हो गए. वन विभाग को सहवन क्षेत्र पिंडकेपार 2 मंगेझरी में अवैध रुप से सागौन पेड़ों की कटाई करने की  सूचना मिली थी.  वनरक्षक ए.एम.बिसेन, एन.सी.सेलगाये, एम.जी.नागपुरे आदि गस्त कर रहे थे. 

इस दौरान उन्हें कथित वाहन जाते दिखाई दिया. जिससे वाहन को रोककर पुछताछ करने का प्रयास किया गया  लेकिन वाहन चालक  तेजगति से निकल गया. इसके बाद वाहन का पीछा कर उसे पिंडकेपार परिसर में रोक दिया गया. रात का समय होने से आरोपी वाहन से कुदकर भाग गए. वन कर्मियों ने चालक को हिरासत में लेकर पुछताछ की. उसने  बताया गया कि सुकडी निवासी बाबु बागडे ने 3 हजार रु. किराये पर लकडी वाहन में भरकर ले जाने के लिए कहा था. 

इतना ही नही उक्त लकडी ठानेगांव में पारधी के घर ले जाना है. इसके लिए पिंटू उईके, गणेश नेवारे, मुकेश शहारे, मुकेश नेवारे सभी आलेझरी निवासी व मोहन मडावी तथा राजु आत्राम कोडेबर्रा निवासी  साथ में रहेंगे. जब्त किए गए सागौन के पेड़ों की कटाई नागझिरा परिसर से की गई. इस प्रकरण में बाबु उर्फ गंगाधर बागडे, नरेश यशवंत चौधरी व राजू आत्राम को गिरफ्तार कर नागझिरा परिक्षेत्र के वन अधिकारी वी.एम.भोंसले को जांच कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है.