logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Independence Day: गोंदिया में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया ध्वजारोहण


गोंदिया: गोंदिया पुलिस मुख्यालय के परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के कौशल्य विकास, रोजगार, विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने ध्वन्यारोहण किया।

अपने संबोधन में मंत्री लोढा ने उपस्थित नागरिकों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रजित नायर, पुलिस अधीक्षक गौरव भामरे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगनाथम समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे। 

पुलिस दल की ओर से मंत्री लोढा को औपचारिक मान-सम्मान प्रदान किया गया। इसके बाद गोंदिया पुलिस दल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक देकर सम्मानित किया गया।