logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

नाना पटोले ने अडानी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, कहा- कुछ नहीं बोल रहे, मतलब पूरी दाल ही काली 


नागपुर: अडानी मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, 'अडानी मामले पर देश के प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी हुई है। यह शंका उठ रही है कि, यहां दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।"

पटोले शनिवार को गोंदिया में सरपंच विकास परिषद् के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। पटोले ने आगे कहा, "अडानी ने देश की जनता का पैसा जो एसबीआई, एलआईसी और प्रोविडेंट फंड में लगा हुआ था उसे फर्जी कंपनियां बनाकर लूट लिया। मुझे समझ नहीं आता कि, प्रधानमंत्री को अडानी मामले में जेपीसी का गठन करने में क्या दिक्कत है। ऐसा सवाल भी कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "देश में पहली बार जेपीसी की मांग नहीं हो रही है। आखिर प्रधानमंत्री इस पर क्यों चुप है। आखिर दोनों के बीच क्या संबंध है ये सवाल आज देश की जनता पूछ रही है? चोर के दाढ़ी में तिनका यह जो कहवत है यहाँ चरितार्थ हो रही है।" उन्होंने कहा, “कांग्रेस लोकसभा से लेकर सड़क तक जेपीसी की मांग कर रही है और करती रहेगी।”

यह उनका और उनकी पार्टी का मत 

एनसीपी सुप्रीमो के जेपीसी वाले बयान पर पटोले ने कहा, "शरद पवार ने जो भूमिका ली है वह उनका और उनकी पार्टी का मत होगा। जेपीसी में केवल भाजपा नहीं सभी पार्टियों के नेता शामिल होते हैं। पवार साहब पिछले कई सालों से संसद के सदस्य हैं। इसलिए उन्हें जेपीसी की व्यवस्था समझती नहीं ऐसा कहना बेनामी होगा।"