logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का बयान-सरकार स्थिर लेकिन बदल सकता है मुख्यमंत्री


गोंदिया: अजित पवार के मुख्यमंत्री बनाने के बयान के बाद एक ओर जहा कई तरह के नए राजनीतिक कयास लगाए जा रहे वही दूसरी ओर उन्ही की पार्टी के नेता छगन भुजबल ने बड़ा बयान दिया है.एक समारोह में हिस्सा लेने गोंदिया पहुंचे भुजबल ने मीडिया से बातचीत में कहा की सरकार स्थिर है लेकिन मुख्यमंत्री बदल सकता है.भुजबल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता है और अजित पवार को लेकर जो खबरें चल रही है अगर उनके इस बयान को उन्ही से जोड़कर देखा जाये तो कई तरह के संकेत निकल कर सामने आते है.भुजबल ने यह भी कहा की राजनीति में कोई साधु-संत नहीं होते है हर किसी की इच्छा मुख्यमंत्री बनाने की होती है.भुजबल ने अजित पवार द्वारा सरकार के संख्या बाल को लेकर की गई व्याख्या के तहत ही कहा की अगर 16 विधायक अपात्र हो भी जाते है तब भी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है.भुजबल ने कहा की सरकार को कोई खतरा नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री बदल सकता है.\
 
मै सीधा बोलने वाला अलंकारिक शब्द नहीं समझते 
संजय राऊत ने हालही में बयान दिया था कि प्यार एक से शादी दूसरे से उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक थी.उनकी इस टिप्पणी को लेकर भुजबल से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा की इसका अधिक स्पष्टीकरण राऊत ही दे सकते है.यह शब्द अलंकारिक है और इनका जवाब भी इसका इस्तेमाल करने वाले ही दे सकते है.मैं सीधा सीधा बोलने वाला आदमी हूँ.उन्हें ऐसे शब्द समझ में नहीं आते.
 
जेल जो मेरा और देशमुख के साथ हुआ वही मलिक के साथ हो रहा है 
भुजबल ने बताया की जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की तबीयत ख़राब है उन्हें किडनी की तकलीफ हो रही है.भुजबल ने बताया की वो खुद ढाई साल तक जेल में रहे है इस बीच तीन बार उनकी तबियत और बुरी तरह से ख़राब हुई.एक बार तो उन्हें बैरेक से एम्बुलेंस में डाल कर हॉस्पिटल जे जाया गया उनका खाना पीना बंद हो गया था और होश भी नहीं था.भुजबल के मुताबिक ऐसी ही हालत अनिल देशमुख की भी हुई और अब मालिक के साथ हो रहा है.राजनीतिक लोग कोई कुख्यात अपराधी नहीं होते है.भ्रष्टाचार के आरोप के तहत उन्हें जेल में डाला गया और जिस बैरेक में कसाब को रखा गया था वही उन्हें और अनिल देशमुख को रखा गया था.