logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

गोंदिया-बालाघाट के जंगल में नक्सली-पुलिस के बीच मुठभेड़,दो महिला नक्सली मारी गई


गोंदिया: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा के जंगल भाग के तहत  नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई. जिसमें दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो वरिष्ठ महिला नक्सलियों को पुलिस ने ढेर कर दिया. इन दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख का इनाम घोषित था। पिछले साल भी बालाघाट जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में 6 नक्सलियों को मार गिराया था.आइजीपी बालाघाट संजय कुमार, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और हॉक फोर्स के उच्च अधिकारी इस घटना में शामिल हुए थे. बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार, गढ़ी थाना क्षेत्र के कदला जंगल में तड़के तीन बजे हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में मार गिराया.सुनीता टाडा दलम के भोरम देव में एरिया कमांडर एसीएम भोरम देव थीं. वह इस समय एक्सटेंशन दलम में कार्यरत थी। सरिता नक्सली कबीर की रक्षक थी। साथ ही वह खात्यामोचा दलम में रह रही थी। फिलहाल वह विसार दलम में सक्रिय थी.दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें, कारतूस, भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और खाने का सामान बरामद किया गया है. दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने हॉक फोर्स के साथ वन क्षेत्र कडाला में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है.