logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: परिणय फूके ने आंदोलनकारियों को दिया लिखित आश्वासन, आमगांव निवासियों ने समाप्त किया आंदोलन


गोंदिया: आमगांव जिला परिषद् मामला पिछले कई दिनों से न्यायालय में आधीन है। इस कारण क्षेत्र का विकास पूरी तरह रुका हुआ है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र के नागरिक आंदोलन कर रहे थे। रविवार से विधायक अरु पूर्व मंत्री परिणय फुके आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। विधायक के लिखित अस्वासन के बाद आंदोलकारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। इस बात की जानकारी आमगाँव संघर्ष समिति के यशवंत मानकर ने दी।

मध्य प्रदेश में विलय करने की थी मांग

राज्य सरकार द्वारा आमगांव नगर परिषद के कोर्ट केस को निपटाने के लिए संघर्ष समिति ने अनशन शुरू किया था. इस आंदोलन से प्रभावित आठ गांवों के नागरिकों ने अपने गांवों को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में विलय की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। उसके बाद इस गांव के नागरिकों ने मुंडन आंदोलन शुरू किया। 21 मार्च मंगलवार से श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल शुरू की गई थी। 22 मार्च को हमने समाधि बनाकर अपनी समस्याओं का विरोध किया। शनिवार को आमगांव से शंभूटोला मार्ग पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

स्थानीय नेताओं ने वरिष्ठों को दी जानकारी

मामले को तूल पकड़ता देख स्थानीय बीजेपी नेताओं ने मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दी। इसका संज्ञान लेते हुए परिनय फुके आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता ने सरकार के स्तर पर कदम उठाने और न्यायपालिका के भीतर मामले को निपटाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया।